हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- भानु जोशी, नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से तेज धूप खिली हुई है जिसके चलते गर्मी महसूस हो रही है और शहर के तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के चलते मौसम सामान्य बना हुआ है और शहर में दिन में काफी गर्मी का एहसाह हो रहा है जिसके चलते तापमान में भी निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में धूप खिले रहने तथा कभी कभी हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में खिली तेज धूप, 26 डिग्री पहुंचा पारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...