नैनीताल में खिली तेज धूप, 25 डिग्री पहुंचा तापमान
नैनीताल, मई 14 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया और दिनभर तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.