नैनीताल, अगस्त 14 -- नैनीताल के मशहूर हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर शुक्रवार दोपहर रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी रामगढ़ भेजा गया है। एक पर्यटक अब भी वाहन के नीचे दबा हुआ है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। यह भी पढ़ें- चमोली में जहां टनल धंसने से 7 जिंदा दफन,6 साल पहले जलप्रलय ने 200 जिंदगियां छीनीदो की मौके पर मौत हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव...