नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल, संवाददाता। ईद उल फितर के मौके पर शनिवार को नैनीताल के मल्लीताल और तल्लीताल मस्जिद में नमाज अदा की गई। मल्लीताल मस्जिद में सुबह 10 बजे शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी व 10.30 बजे तल्लीताल मस्जिद में मौलाना नईम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सुख, शांति और अमन की कामना की गई। खराब मौसम के चलते मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में मेहमान नवाजी का सिलसिला जारी रहा। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा और शांतिपूर्ण तरीके से शहर में नमाज अदा की गई। कोतवाल हेम चंद्र पंत, टीआई हरीश, तल्लीताल एसओ मनोज नयाल मौके पर मौजूद रहे। नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शोएब अहमद, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष वसी कुरैशी, ताहिर ...