नैनीताल, दिसम्बर 15 -- नैनीताल, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साल भर पर्यटन के विजन को साकार करने की दिशा में नैनीताल जिले में विभिन्न पर्यटन आधारित इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एडीएम विवेक राय ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। एडीएम राय ने बताया कि ऑफ सीजन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 से 26 दिसंबर तक नैनीताल में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 23 से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय स्टार नाइट आयोजित होगी, जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 22 दिसंबर को नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रैकिंग इवेंट आयोजित किया जाएगा। 26 दिसंबर को फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी होम स्टे में हि...