नैनीताल, जुलाई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर नैनीताल में बाघ संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नैनीताल चिड़ियाघर में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज, पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्षण का महत्व बताया गया।प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि वर्ष 2022 की अखिल भारतीय बाघ गणना में नैनीताल वन प्रभाग में एक बाघ दर्ज किया गया था। वर्ष 2026 की बाघ गणना का फील्ड वर्क पूरा कर सभी आंकड़े भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेज दिए गए हैं। अब संस्थान की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही वन प्रभाग में बाघों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघ संरक्षण क...