नैनीताल, दिसम्बर 13 -- नैनीताल। द मेडिसिटी रुद्रपुर की ओर से आज रविवार को नैनीताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। आईडीबीआई बैंक के समीप होटल चंद रीजेंसी मल्लीताल में लगने वाले इस शिविर में हृदय रोग, श्वास एवं छाती रोग, नेत्र रोग से संबंधित निशुल्क परामर्श व जांच की सुविधा मिलेगी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक सकवारिया, श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. रविकांत पांडेय व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देशना सेठी मौजूद रहेंगे। आयुष्मान कार्ड व ईसीएचएस कार्ड धारकों को भर्ती होने पर निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। साथ ही मोतियाबिंद मरीजों के लिए लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनसे राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। शिविर का आयोजन समाजसेविका संध्या शर्मा की ओर से कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...