नैनीताल, मार्च 13 -- नैनीताल। नैनीताल में रमजान के आखिरी शुक्रवार पर अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मल्लीताल के जामा मस्जिद व तल्लीताल मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा की। इमाम मुफ़्ती अजमल काजमी व तल्लीताल के इमाम मौलाना मोईम अहमद ने रोजदारों को नमाज़ अदा करवाई। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के सदर सुएब अहमद, सुहेल सिद्दीकी, मो. वाहिद, जमाल सिद्दकी, एहसान हुसैन, मो. हामिद, ताहिर हुसैन, तल्लीताल अंजुमन कमेटी के सदर वसी कुरैशी, तैयब हुसैन, अजमल हुसैन, अकरम खान, मो. शाह निक्की, अफ़ज़ल हुसैन फ़ौजी, अबरार हुसैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...