नैनीताल में अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता रैली
नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को फायर स्टेशन नैनीताल में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक अंजना नेगी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद फायर स्टेशन परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने पठन सामग्री वितरित करते हुए आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। फायर स्टेशन अधिकारी देवेंद्र नेगी ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.