बागेश्वर, मार्च 17 -- बागेश्वर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के तहत नैनीताल बैंक ने सीएसआर फंड से जिला चिकित्सालय को अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान की। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि इससे खासकर दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को त्वरित सुविधा मिलेगी और रेफरल सेवाएं बेहतर होंगी। बैंक के सीईओ एसके लाल ने कहा कि संस्थान स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में निरंतर सहयोग करता रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...