नैनीताल बैंक के कर्मचारियों ने हेड ऑफिस में किया प्रदर्शन
नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने बैंक प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाते हुए सोमवार को बैंक के हेड ऑफिस में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने कहा कि वरिष्ठ एवं ईमानदार कर्मचारियों का कार्यस्थल के नाम पर स्थानांतरण किया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। महामंत्री प्रवीण साह ने कहा कि पूर्व में प्रबंधन के साथ हुई बैठकों में यह सहमति बनी थी कि बैंक के आकार और व्यवसाय को देखते हुए बीपीएस की पवित्रता बनाए रखी जाएगी। साथ ही कर्मचारियों की गतिशीलता को यथासंभव शहर के भीतर सीमित रखने पर भी सहमति बनी थी। कहा कि जहां शहर के भीतर स्थानांतरण संभव नहीं हो, वहां बीपीएस के प्रावधान लागू किए जाने चाहिए। आरोप लगाया गया कि प्रबंधन द्वारा एकतरफा निर्णय लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.