नैनीताल, नवम्बर 22 -- नैनीताल, संवाददाता। कैंची धाम और नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को अब निर्धारित स्थानों पर ही पार्क कराया जाएगा, जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से धाम तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार नैनीताल और ज्योलीकोट से आने वाले वाहनों को भवाली सेनिटोरियम में पार्क किया जाएगा। वहीं भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटकों के वाहनों के लिए विकास भवन भीमताल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोनों स्थानों से श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को खुटानी, मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग के लिए डायवर्ट किया गया है। ज्योलीकोट मार्ग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.