नैनीताल, मई 26 -- संवाददाता, नैनीताल। पर्यटन सीजन, कैंची धाम मेले और आगामी त्योहारों को देखते हुए नैनीताल पुलिस अब हाईटेक निगरानी व्यवस्था से लैस हो गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले को अत्याधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। इन ड्रोनों के माध्यम से अब ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़ और कानून व्यवस्था पर आसमान से नजर रखी जाएगी।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल ने इन एडवांस्ड ड्रोन का परीक्षण किया। बताया कि ड्रोन का डेमो सफल रहा और जल्द ही इन्हें नियमित निगरानी कार्यों में उपयोग किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये ड्रोन करीब दो किमी की हवाई दूरी से लाइव विजुअल भेजने में सक्षम हैं। साथ ही एक बार उड़ान भरने के बाद लगातार 45 मिनट तक निगरानी कर सकते हैं। ड्रोन तकनीक का सबसे अधिक लाभ उन दुर्गम और संकरे मार्गों पर मिलेगा, जहां पर्यटन सीजन ...