नैनीताल दिनभर बादलों के बाद शाम को बूंदाबांदी
नैनीताल, मई 15 -- नैनीताल में शुक्रवार को मौसम पर्यटकों के लिहाज से सुहावना बना रहा। सुबह से ही घने बादलों ने झील के इस शहर को अपनी आगोश में ले लिया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और चलती ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। वहीं, शाम ढलते ही मौसम का मिजाज और अधिक खुशनुमा हो गया। शाम करीब छह बजे हुई रिमझिम बूंदाबांदी ने मॉल रोड पर घूम रहे सैलानियों को आनंदित कर दिया। झील में गिरती बारिश की बूंदें और धुंध से ढकी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजारा पेश कर रही थीं। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मसूरी में बारिश से हुआ मौसम सुहाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.