नैनीताल, नवम्बर 20 -- नैनीताल, संवाददात। नैनीताल जू में कई दुर्लभ वन्य जीव अपने अस्तित्व के आखिरी पड़ाव पर हैं। उम्र पूरी कर चुके लेपर्ड, हिमालयन भालू, ब्लूशिप, रेड पांडा और घुरल जैसे जीव अब कमजोर पड़ चुके हैं। जो अपने अंतिम वर्षों को शांति से काट रहे हैं। जू प्रशासन इन बुजुर्ग वन्य जीवों की देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ रहा, लेकिन प्रकृति की तय आयु के आगे प्रयास सीमित पड़ जाते हैं। कुछ ही वर्षों में जू की रौनक कम हुई है। कभी यहां 33 प्रजातियों के 235 वन्य जीव आबाद थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 29 प्रजातियों के 224 जीव रह गई है। आधा दर्जन से अधिक जीव उम्रदराज हो चुके हैं, जिससे आने वाले समय में यह संख्या और कम होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन मानता है कि उम्र के इस चरण में इन जीवों को दवाइयों, उचित खान-पान और शांत वातावरण की सबसे अधिक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.