नैनीताल जिले में 378 सिमकार्ड का हुआ दुरुपयोग
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। छत्तीसगढ़ में सिम फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद दूरसंचार विभाग ने कड़े नियम जारी किए हैं। जिसमें तीन साल की जेल और 50 लाख तक के जुर्माने के दिशा-निर्देश हैं। नैनीताल जिले में भी हालिया दिनों में साइबर अपराध में संदिग्ध मिले 378 सिमकार्ड भी दुरुपयोग की श्रेणी में आए हैं। इन सभी को ब्लॉक किया जा चुका है। अगस्त माह में भारत सरकार की ओर से संदिग्ध नम्बरों का नैनीताल पुलिस को विवरण प्राप्त हुआ था। इनका उपयोग साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों में मिला था। साइबर पुलिस ने ऐसे 378 सिमकार्ड चिह्नित किए थे। सत्यापन और साइबर अपराध संबंधी जांच के दौरान इन मोबाइल नंबरों का उपयोग साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद इन सभी को ब्लॉक कर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.