नैनीताल छावनी परिषद की सीईओ ने राज्यपाल से भेंट कर विकास कार्यों पर चर्चा की
हल्द्वानी, जून 10 -- नैनीताल। नैनीताल छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तानु जाट (आईडीईएस) ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छावनी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान छावनी क्षेत्र में संचालित प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से आधारभूत ढांचे के विकास, स्वच्छता प्रबंधन, पार्कों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था में सुधार तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा राजस्व वृद्धि, छावनी क्षेत्र की दुकानों से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा ई-गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक सेवाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.