हल्द्वानी, जून 3 -- दीक्षा बिष्ट हल्द्वानी। देहरादून में होने वाली 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए नैनीताल जिले के 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उत्तराखंड के प्रमुख कोच विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि तीन से सात जून तक देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली चैंपियनशिप में तीन हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। नैनीताल जिले से जूनियर वर्ग में किरन तिवारी, कैडेट में ईशा पलड़िया, सब जूनियर वर्ग में निष्ठा गुरुरानी, पावना खाती, बरखा लोहनी, स्वरा नेगी, यशिका धपोला, समृद्धि, जैसमीन कौर, बालक वर्ग में देवांश, रक्षित जोशी, दक्ष राना, ओजस सिंह रावत शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह किरौला, नैनीताल कराटे एसोसिएशन के महासचिव राजेन्द्र सिंह क्युरा, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, नीरजा बोरा, चेतन भट्ट (अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), आशा बिष्ट, पायल मेह...