नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के बड़ा बाजार के सौंदर्यीकरण का जिम्मा लोनिवि ने एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा है। ये कंपनी 259.51 लाख रुपये से बड़ा बाजार को कुमाउनी शैली में अपग्रेड करेगी।शहर का सबसे पुराना, व्यस्त और ऐतिहासिक बड़ा बाजार अब अपनी पारंपरिक पहचान के साथ नए रूप में विकसित होने जा रहा है l यहां व्यापक सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है, जिसके तहत पूरा बाजार कुमाउनी स्थापत्य शैली में ढाला जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार बाजार के पुराने ढांचों को न सिर्फ व्यवस्थित किया जाएगा, बल्कि दुकानों के फ्रंट, खिड़कियां, लकड़ी के डिज़ाइन और छतें पूरी तरह से पारंपरिक कुमाउनी शैली में तैयार की जाएंगी। इस बदलाव का उद्देश्य बाजार को स्थानीय संस्कृति की झलक देना है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम...