नैनीताल, अगस्त 9 -- नैनीताल। जिले के राप्रावि खलाड़ में तैनात शिक्षक गजेंद्र सिंह को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 8 अगस्त को फरीदाबाद में हुए मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के सम्मान समारोह में दिया गया। मूल उत्तरकाशी जिले के डुण्डा ब्लॉक स्थित जुगुल्डी गांव निवासी गजेंद्र सिंह सहायक अध्यापक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले करीब दो दशकों से सुदूरवर्ती और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। शिक्षक गजेंद्र ने बताया कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों और सहयोगियों का है, जिन्होंने शिक्षा के इस सफर में उनका साथ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...