नैनीताल, अक्टूबर 2 -- नैनीताल, संवाददाता। देशव्यापी नो यूपीआई डे को शुक्रवार को व्यापार मंडल तल्लीताल और मल्लीताल से जुड़े व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन पर लगाए जा रहे अतिरिक्त शुल्क का कड़ा विरोध किया।व्यापार मंडल मल्लीताल के महासचिव त्रिभुवन ने बताया, कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल भी नो यूपीआई कार्यक्रम में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने सभी को डिजिटल होने के लिए प्रेरित किया और यूपीआई की आदत डलवाई, वहीं अब उस पर बेवजह टैक्स वसूला जा रहा है। यह व्यापारियों के साथ ठगी है। देशभर में ठेले से लेकर बड़ी दुकानों तक सभी कारोबारी इससे जुड़ चुके हैं। त्रिभुवन ने कहा कि यूपीआई में 86 प्रतिशत हिस्सा पेटीएम ऐप का है, जिसकी जड़ें अमेरिकी कंपनी से जुड़ी हैं, जबकि भारतीय कंपनी भीम ऐप का हिस...