हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- नैनीताल के विकास को 70.18 करोड़ मंजूर - प्रभारी मंत्री खजान दास ने किया 37 विभागों को बजट आवंटित- लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 10 करोड़ का आवंटनहल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला में शनिवार को जनपद की जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 70.18 करोड़ की जिला योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।प्रभारी मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और मितव्ययिता पर विशेष जोर देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सड़क, ...