नैनीताल, जून 14 -- नैनीताल। मल्लीताल निवासी चित्रकार देवेंद्र सिंह की बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति श्रद्धा ने उनकी कला को नई पहचान दी है। 13 वर्षों से कैनवास पर सक्रिय देवेंद्र बाबा की दो दर्जन से अधिक मनमोहक तस्वीरें बना चुके हैं। Rs.500 से Rs.2500 रुपये तक की ये कलाकृतियां आकार और बारीकी पर निर्भर हैं। इस वर्ष कैंची धाम मेले से पहले ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने उनकी सभी तस्वीरें खरीद लीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...