नैनीताल, दिसम्बर 13 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल निवासी गोविंद सिंह मेहरा एवं लता मेहरा के पुत्र तनुज मेहरा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा ने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा अम्तुल पब्लिक स्कूल नैनीताल से पूरी की। छात्र जीवन के दौरान वे एक वर्ष तक नेवी विंग 5 नेवल यूनिट उत्तराखंड एनसीसी नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट के रूप में भी सक्रिय रहे। कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2024 में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सफलतापूर्वक पास आउट किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त...