नैनीताल, मार्च 13 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश- विदेश के लेखक, रचनाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर साहित्यकार प्रो. पंत नैनीताल को लेकर अपनी यादें साझा कीं। कुमाऊं आयुक्त ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहां एक ओर नए लेखकों और विचारकों से भी मिलने का अवसर यहां के लोगों को मिलेगा, वहीं युवाओं को साहित्य, लेखन ...