नैनीताल के कमल बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक
नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल, संवाददाता। शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ शिक्षाविद् कमल के पांडेय को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की ओर से शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।कमल के पांडेय का शैक्षिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा और उल्लेखनीय अनुभव रहा है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय में सिस्टम प्रोग्रामर, सहायक परीक्षा नियंत्रक, मीडिया प्रभारी, प्रभारी ईआरपी सेल तथा 'समर्थ' पोर्टल के नोडल अधिकारी समेत अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में वह हिमालयन एजूकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष तथा शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.