नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के आठ चौराहों और व्यस्ततम गलियों का केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है, जो कि दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। 15 से 20 दिनों में शहर की सड़कों का सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।केंद्रीय सड़क अनुसंधान के टेक्निकल ऑफिसर नीरज प्रजापति ने बताया कि नैनीताल के आठ चौराहों के साथ ही 15 वार्डों का सर्वे किया जा रहा है। हाउस होल्ड सर्वे भी किया जाएगा, जिसमें लोगों से घरों में जाकर पूछा जाएगा कि वे कितना ट्रैवल करते हैं और उनके पास कौन सा वाहन है। उन्होंने बताया कि शहर की सभी पार्किंग को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा। जाना जाएगा कि पार्किंग की क्षमता कितनी है और उनमें कितने वाहन प्रतिदिन आ रहे हैं। इसके साथ ही शहर में पैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.