नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर के कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में रोष है। अयारपाटा वार्ड के करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र में बीते शनिवार शाम से पानी नहीं आया है। शेर का डांडा वार्ड में मंगावली क्षेत्र में बीते करीब एक माह से पानी की समस्या बनी है और आधा घंटा ही पानी मिल पा रहा है। इस क्षेत्र में करीब 200 परिवार निवास करते हैं।सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा ने बताया कि उनके वार्ड के अधिकांश हिस्से में शनिवार शाम से पानी की आपूर्ति नहीं हुई, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विभाग से शिकायत की गई है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे जल संस्थान कार्यालय में धरना करेंगे। जल संस्थान के जेई गजेंद्र सिंह मुनौला ने बताया ...