नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नवीन पालीवाल, नैनीताल नैनीताल की पहाड़ियों को लेकर चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नैनीताल की 70 फीसदी से अधिक पहाड़ियां लगातार खिसक रही हैं। वैज्ञानिकों को 1880 जैसी बड़ी त्रासदी का डर है। इन पहाड़ियों की स्थिति को जानने के लिए वर्ष 2017 से 2024 के बीच सेंटिनल-1ए सैटेलाइट के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोध के दौरान पहाड़ियों में हलचल की औसत दर 10 से 19 मिमी सालाना रही। वर्ष 2023 में यह गतिविधि सबसे अधिक दर्ज की गई। नैनीताल में कुल 68.62 वर्ग किमी क्षेत्र में किए गए इस शोध के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बलियानाला क्षेत्र हर साल 5 से 11 मिलीमीटर की दर से धंस रहा है। इसके विपरीत, शेर-का-डांडा रिज में भूमि 10 से 20 मिमी (औसतन 12 मिमी से अधिक) सालाना की दर से ऊपर उठ रही है। यह शोध 10 सितंबर को अ...