नैनीताल की आबोहवा बिगड़ी, धुंध की चादर में लिपटा शहर; प्रदूषण का स्तर बढ़ा
नैनीताल, नवम्बर 26 -- Nainital Air Pollution: सरोवर नगरी नैनीताल में आबोहवा बिगड़ गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई। शहर में दिनभर धुंध छाए रहने से वातावरण में धुंधलापन बना रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 110 पहुंच गया, जबकि पीएम 2.5 का स्तर 48 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। बीते दिनों की तुलना में प्रदूषण के स्तर में हुई बढ़ोतरी से शहर की हवा की गुणवत्ता प्रभावित नजर आई। जानकारों के अनुसार, मौसम में नमी और हवा की धीमी रफ्तार के चलते वातावरण में कणों का जमाव बढ़ा, जिससे दिनभर धुंध जैसी स्थिति बनी रही। एक्यूआई डॉट इन के मुताबिक, बीते दिनों नैनीताल का एक्यूआई 71 दर्ज किया गया था, जबकि पीएम 2.5 का स्तर 18 से 21 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के बीच था। बुधवार को दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, एक्यूआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.