नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल। नैनीताल की अंजली ने श्रीलंका में आयोजित एशियन रीजनल चैंपियनशिप में जूडो-कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मूल धारी के गांव दीनी तल्ली निवासी सुरेश चंद्र की बेटी अंजली वर्तमान में बागजाला गौलापार में रह रही हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाली अंजली की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप बर्गली समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- न्यू लाइट स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों का सम्मान यह भी पढ़ें- खुशी तिवारी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.