नैनीताल का सफर और हुआ महंगा, टोल पर चुकानी होगी ज्यादा कीमत
रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर से नैनीताल का सफर अब और महंगा हो गया है। एनएचएआई ने रामपुर से रुद्रपुर तक जाने वाले फोरलेन हाईवे पर टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें मंगलवार से कोयला टोल प्लाजा पर लागू हो गई हैं। यह फोरलेन हाईवे रामपुर, बिलासपुर और रुद्रपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जिले में कोयला-कोयली स्थित यही एक टोल प्लाजा है, जबकि रामपुर-मुरादाबाद और रामपुर-बरेली मार्ग के टोल प्लाजा अन्य जिलों में स्थित हैं। कोयला टोल प्लाजा के मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टोल दरों में पांच से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.