नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में तिब्बती समुदाय का प्रमुख पर्व लोसर (तिब्बती नव वर्ष) बुधवार से शुरू हो चुका है। तीन दिनों तक चलने वाले लोसर के तहत आज (20 फरवरी) को बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा होगी। शहर के शेर का डांडा पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मठ आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है। इसका संबंध भूटान के शाही परिवार से भी माना जाता है। तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष यशी थुप्टेन ने बताया कि मठ की स्थापना 1976 में हुई थी। जिस भूमि पर मठ स्थित है, वह पहले भूटान की रानी की थी। बाद में उन्होंने यह भूमि तिब्बती और भोटिया समुदाय को आस्था का केंद्र बनाने को दान में दे दी, जिसके बाद यहां मठ बनाया गया। जहां भगवान बुद्ध की 1000 प्रतिमाएं स्थापित की गईं। वर्ष 1995 में नया भवन बनाया गया। भिक्षुओं के रहने के लिए कक्ष तैयार किए गए। 2010 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.