सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- उस्का बाजार(सिद्धार्थनगर)। उस्का बाजार थाना क्षेत्र स्थित हथिवड़ताल गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में सोमवार की देर शाम 30 वर्षीय युवक का उतराता हुआ शव मिला था। बुधवार को उसकी पहचान उत्तराखंडके नैनीताल जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर चोरपानी का निवासी कैलाश चंद्र के रूप में हुई। कैलाश चंद्र उस्का थाना क्षेत्र के मधवापुर में समय माता स्थान के पास स्थित रबर फैक्ट्री में बतौर टेक्नीशियन लगभग चार महीने से काम कर रहा था। यहां से चार किमी दूरी पर वह कैसे और क्यों बूढ़ी राप्ती नदी तक पहुंचा, उसके साथ काम करने वालों को भी यह नहीं पता चल सका है। बताया जा रहा है कि साथ में काम करने वाले अन्य कर्मियों ने जब उसे फैक्ट्री पर नहीं देखा तो फोन से संपर्क किया। उसका फोन बंद मिला।सहकर्मियों ने सोचा कि वह घर गया होगा। एसओ संतोष...