नैनीताल, मई 27 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और रामनगर में युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग विशेष एस्ट्रो टूर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। जो 2 जून से शुरू होकर 17 जून तक चलेगा।जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि विभाग का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एस्ट्रो टूरिज्म के बढ़ते क्षेत्र से जोड़कर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। जिसके लिए युवाओ को 2 जून से 17 जून तक एस्ट्रो टूर गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को खगोल पर्यटन यानी एस्ट्रो टूरिज्म से जोड़कर गाइड के रूप में रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पंजीकरण शुरू नैनीताल और जिम कॉर्बेट से सटा रामनगर क्षेत्र कम प्रक...