देहरादून, जुलाई 4 -- पौड़ी। नैनीडांडा ब्लॉक के बणासी में गुलदार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। यहां घास काटने गई महिला को गुलदार ने बीती 27 जून को मार डाला था। तब ये ग्रामीणों में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज आफिस लाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...