देहरादून, जनवरी 3 -- पौड़ी। नैनीडांडा के पटोटिया में इन दिनों गौशाला तोड़कर मवेशियों को मारने के मामले बढ़ने लगे है। वनाधिकारियों ने यहां भालू के सक्रिय होने की आशंका जताई है। वहीं वन विभाग की टीम पौड़ी रेंज के गुलदार प्रभावित गांव गजल्ड , कोटी और ढांढरी में गश्त कर रही है। वन्य जीवों के हमले पर जनप्रतिनिधियों ने भी रोष जाहिर किया है। नैनीडांडा की ब्लाक प्रमुख प्रर्कीण नेगी ने बताया है कि पिछले करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में गुलदार और भालू सक्रिय है। पटोटिया में गौशाला को तोड़कर यहां बंधे मवेशियों को या तो भालू या फिर तेदुए ने मार दिया है। ब्लाक प्रमुख ने डीएफओ गढ़वाल से यहां ट्रैप कैमरे के साथ ही पिंजरा लगाने की मांग की है। प्रमुख ने बताया कि इस वजह से स्थानीय लोगों में भी दहशत बनी है। आए दिन यहां वन्य जीव लोगों को नुकसान पहुंचा रहे है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.