नैनीताल, मई 1 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीझील में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। तल्लीताल पेट्रोल पंप के समीप झील किनारे मछली सड़ी-गली हालत में मिली। झील के अन्य स्थानों पर भी मरी हुई मछलियां उतराती देखी गईं। स्थानीय लोगों ने इसकी वजह पर्यटकों द्वारा मछलियों को बाहरी खाना दिया जाना बताया, जबकि पालिका ने आरोप निराधार बताए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि झील में जो भी मछलियां मरी पाई गई हैं, वो उम्र पूरी कर चुकी हैं। झील से इन मछलियों के अवशेषों को निकालने का ठेका झील विकास प्राधिकरण को दिया गया है। बताया कि मरीं मछलियों के अवशेष बीते रोज हुई बारिश से किनारे लग गए। डीएसबी कॉलेज के प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि बीती रात ओलावृष्टि से झील में ऑक्सीजन की कमी हुई, जिस कारण जो बड़ी मछलियां थीं और आयु पूरी कर चुकी ...