नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल l मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर का सौंदर्यकरण किया जा रहा है l 11 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा मंदिर का सौंदर्यकरण कार्य जारी है l जिसके तहत मंदिर में एक्जिट गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा है l लोनिवि प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता गोविन्द सिंह जनौटी ने बताया कि 11 करोड़ रुपए की लागत से नैना देवी मंदिर सौंदर्यकरण कार्य किया जा रहा है l जिसके तहत मंदिर की पुरानी प्रसाद की दुकानों को शिफ्ट कर दिया गया है, इसके साथ ही मंदिर में एक्जिट गेट निर्माण कार्य किया जा रहा है गेट निर्माण का 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है l इसके साथ ही पुरानी प्रसाद की दुकानों का ध्वस्त कर मंदिर प्रांगण में टाइल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...