आगरा, मार्च 12 -- गांव नगला लाले में नौ वर्षीय मासूम छात्रा नैना यादव की मौत पर गम और गुस्सा है। बेटी की मौत के सदमे से मां सोनम देवी गुमसुम हो गई हैं। वृद्ध दादी पांचौ देवी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। वह बार-बार अपनी नातिन को पुकारती हैं। चाची आकांक्षा देवी भी बेसुध है। घर पर दादी लगातार यही कह रही है-नैना सुबह कहकर गई थी कि स्कूल से आने के बाद साथ में खेलूंगी। मेरी बेटी वापस ला दो।इधर नैना की नानी गुदाऊं से आकर बेटी सोनम को संभाल रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह गांव के अन्य लोगों के साथ राजस्थान के करौली में कैला देवी माता की जात को पैदल पदयात्रा पर जाने के लिए उसायनी (फिरोजाबाद) स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंची थीं। उसी समय बेटी सोनम की देवरानी आकांक्षा ने उन्हें फोन कर धेवती नैना के साथ हुए दुखद हादसे की जानकारी दी।

हिंदी हि...