लखनऊ, मार्च 10 -- - आईसीएआई लखनऊ ब्रांच ने सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सम्मानित कियालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया) लखनऊ ब्रांच ने जनवरी 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सम्मानित किया। गोमतीनगर के विकासखंड स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के चेहरों पर मेहनत की चमक साफ दिखाई दे रही थी। सीए इंटरमीडिएट में नैना अग्रवाल ने 468 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कार्तिक सिंह 386 अंक दूसरे और आयुष प्रताप सिंह ने 364 अंक के साथ तीसरा स्थान हासित किया।इसी प्रकार सीए फाइनल फाउंडेशन में सौम्या उपाध्याय ने प्रथम, अमीशी सक्सेना ने दूसरा और अकर्षी चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.