सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- गोसाईंगंज। जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र के फतेहपुर संगत खास प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापिका श्वेता सिंह की देखरेख में नैतिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। यहां शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने विद्यालय परिसर की रसोई में पकौड़ी और चाय,नाश्ता बनाकर शिक्षकों को खिलाने के साथ स्वयं भी उसका स्वाद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को उनके व्यवहारिक जीवन में आमजनों, शिक्षकों और अपने बड़ों के साथ कार्य व्यवहार की विस्तार से जानकारी दी। सामाजिक जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए बताया गया कि उन्हें जीवन में ईमानदारी के साथ गलत सही पर खुद आत्म चिंतन कर निर्णय लेना चाहिए। आधुनिक समाज के बदलते परिवेश में नैतिक शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नैतिक शिक्षा की परीक्षा बालक वर्ग में पंकज ने प्रथम,युवराज ...