अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम रविवार को औपचारिक रूप से घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और रचनात्मकता का संतुलन ही वास्तविक सफलता का आधार है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के सहयोग की भी प्रशंस...