बलिया, जून 14 -- बलिया। श्री शिव महापुराण की कथा में पहुंचे राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने अपने गृह जनपद बलिया में कथावाचक प्रदीप मिश्र का स्वागत भोजपुरी में किया। कहा कि बलिया हमेशा ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केन्द्र रहा है। अमर सेनानियों, क्रांतिकारियों, साहित्यकारों का स्मरण करते हुए कहा कि बलिया पूरी दुनिया में अपना अलग महत्व रखता है। यहां कथा कराने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही नैतिक क्रांति का सूत्रपात इस आयोजन से होगा। कहा कि कथा से ही समाज, परिवार और व्यक्ति का संस्कार बनता है। संत और संस्कृति ही नैतिक मूल्यों को गढ़ती है। यह भी पढ़ें- प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है शिव का परिवार : प्रदीप नैतिक मूल्य कमजोर होंगे तो सभ्यता खत्म हो जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उप सभा...