जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर में शनिवार को टाटा ऑडिटोरियम में कॉर्पोरेट और वर्चुअल इंटरैक्टिव लर्निंग (वीआईएल) कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए 24वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 377 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एक्सेंचर के स्ट्रेटजी एंड कंसल्टिंग (एशिया पैसिफिक) के प्रबंध निदेशक मनोज मुंजाल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नैतिकता को सफलता की कुंजी मानना चाहिए। हमेशा नैतिकता का पक्ष लेना चाहिए। एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. फादर जॉर्ज सेबेस्टियन ने कामकाजी पेशेवरों के लिए निरंतर कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सीखने की ललक बनाए रखने के लिए स्नातकों की सराहना की। यह भी पढ़ें- ब्रदर्स एकेडमी में छात्रों को मिला करियर म...