पटना, जून 10 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को नैतिक दिवालियापन का शिकार बताया और कहा कि वे राजनीतिक हताशा के गर्त में डूबे हुए हैं। इसका असर उनकी बयानबाजी में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मनगढ़ंत, तथ्यहीन और अनर्गल आरोपों के सहारे जनता को भ्रमित करने की उनकी कोशिश पूर्व में भी नाकाम रही है। आगे भी वह सफल नहीं होने वाली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी खजाने को लूटकर अपनी निजी तिजोरियां भरने वाला लालू परिवार आज राज्य की वित्तीय और आर्थिक स्थिति पर उपदेश दे रहा है, जो अत्यंत हास्यास्पद है। दरअसल, तेजस्वी यादव के पास अब कोई ठोस मुद्दा शेष नहीं रह गया है, इसलिए तेजी से खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए वे लगातार गलतबयानी का सहारा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- नैतिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं तेजस्वी : उमेश कु...