औरंगाबाद, जनवरी 31 -- जिला विधिज्ञ संघ के सेंट्रल रघुनंदन हॉल में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. राम प्रवेश बाबू की 11वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार 1 व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नैतिकता एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की। स्वागत और संचालन उनके पुत्र तथा पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह ने किया। वरीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह, कामता प्रसाद सिंह और नागेन्द्र कुमार सिंह ने सेंट्रल हॉल के निर्माण और अधिवक्ता कल्याण कोष की स्थापना के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का समापन जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव...