मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नैड पोर्टल पर बीआरएबीयू डिग्री की तरह फॉर्मेट तैयार किया जायेगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने नैड से बात की है।परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि पोर्टल पर अभी बीआरएबीयू की डिग्री की तरह फार्मेट नहीं है, इसलिए कई सारी डिग्रियां अपलोड नहीं हैं। पोर्टल पर जल्द ही विवि की डिग्रियों को अपलोड करने के लिए फार्मेट तैयार किया जायेगा। शिक्षा विभाग और लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को नैड पोर्टल पर अपनी डिग्रियां और मार्क्सशीट अपलोड करने का निर्देश दिया है। परीक्षा विभाग की तरफ से अभी पीजी के ही लगभग एक लाख छात्रों की डिग्रियां अपलोड की गई हैं। स्नातक के छात्रों की डिग्रियां अपलोड नहीं हुई हैं। परीक्षा विभाग का कहना है कि जिन छात्रों के अपार कार्ड बन गये हैं, उनकी ही डिग्रियां अपलोड की गई...