अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने नैक मूल्यांकन तैयारी की टीम संयोजकों संग बैठक करके समीक्षा की। मंगलवार को कुलपति ने पावर पॉइंट्स प्रेजेंटेशन के माध्यम से कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में एट्रीब्यूट (मानदंड) एक से 11 तक के विभिन्न बिन्दुओं को परखा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में रिसर्च पब्लिकेशन, रिसर्च क्वालिटी, फोटोग्राफ कैप्शन युक्त, रिसर्च लैब, टीचिंग लैब, पी-एचडी अवार्ड, रिसर्च फैलोशिप, कंसल्टेंसी ट्रेनिंग, एक्सटर्नल रिसर्च ग्रांट, वेब आफ साइंस, उन्नत भारत अभियान, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) शोध गतिविधियों जैसे प्रमुख बिंदुओं का परीक्षण किया गया। कुलपति ने कहा कि साक्ष्यों के लिए प्रमाणित पैटर्न अपनाएं। उन्होंने कहा कि उच्चतम स्कोर के लिए नैक मूल्यांकन के ...