गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मंगलवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने शिष्टाचार भेंट की। प्रबंधकों ने बीएड पाठ्यक्रम की स्थायी संबद्धता के संबंध में कुलपति के महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालयों से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के मूल्यांकन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का भी आह्वान किया। कॉलेजों को रोजगारपरक एवं कौशल-आधारित पाठ्यक...